BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा
10-Feb-2025 12:10 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi child trafficking gang: दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने दो नवजात बच्चों को भी सुरक्षित बचा लिया है। यह गिरोह गोद लेने के नाम पर अवैध रूप से नवजात शिशुओं की तस्करी करता था।
जांच के दौरान पुलिस को तीन मामलों की जानकारी मिली, जो 2023, 2024 और 2025 में हुई बाल तस्करी से जुड़े थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और नवजात शिशुओं को अवैध रूप से बेचने का काम करता था। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि यह गिरोह निःसंतान दंपतियों को गोद दिलाने के बहाने अवैध रूप से नवजात शिशुओं को उपलब्ध करा रहा था। ये तस्कर गरीब परिवारों के बच्चों को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती ले जाते थे और फिर मोटी रकम लेकर उन्हें निःसंतान दंपतियों को सौंप देते थे। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि गिरोह मुख्य रूप से रेलवे स्टेशनों के जरिए अपने नेटवर्क को संचालित करता था। गिरोह के लोग ट्रेन यात्रियों के बीच घुल-मिलकर छोटे बच्चों को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाते थे,ताकि किसी को उन पर शक ना हो।
दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने बच्चों की तस्करी की जा चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक गुप्त सूचना के आधार पर संचालित किया गया था।