ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / नाजायज संबंध बनाने के किया इनकार...तो दबंगों ने युवती को पीटा फिर काट...

नाजायज संबंध बनाने के किया इनकार...तो दबंगों ने युवती को पीटा फिर काट दिये बाल

16-Dec-2019 01:42 PM

By HIMANSHU

WEST CHAMPARAN: सूबे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. बिहार में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हुई है. नरकटियागंज में नाजायज संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती की बुरी तरह से पिटाई कर दी. हद तो तब हो गई जब दबंगों ने उसके बाल तक काट दिये.   

पीड़िता ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले सदरे आलम नाम के युवक ने दो महीने पहले जबरदस्ती उसके साथ नाजायज संबंध बनाए थे और लगातार संबंध बनाने का दबाव दे रहा था. जिसका विरोध करने पर उसने पीड़िता के भाई और उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी. जिससे डरकर पीड़िता दिल्ली चली गई. वहीं मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर जब वो गांव पहुंची तब आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की.


आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता के घर धावा बोल दिया. संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती और उसकी मां की बुरी तरह से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं दबंगों ने युवती के बाल तक काट दिये. मारपीट में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़िता ने गोनहा थाने की पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि एक लाख रुपये घूसे लेने पर पुलिसवालों ने आरोपी युवक को छोड़ दिया है.  फिलहाल एसपी के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच चल रही है.