बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल
22-Nov-2021 06:57 AM
BUXAR : बक्सर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बक्सर में एक पति ने अपनी पत्नी का गला काट डाला है। पत्नी जब गला कटने के बाद तड़प रही थी तो पति उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र इलाके के सरिमपुर की है। यहां एक महिला का गला उसके पति ने ही काट डाला।
बक्सर सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला को कुछ लोग गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। महिला का गला कटा हुआ था और उसके गले से काफी मात्रा में खून निकल रहा था। आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम ने महिला का इलाज किया और फिर बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला रोहतास जिले के पिपरी नटवार की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ बक्सर आई थी। बक्सर पहुंचने के बाद पति उसे सरिमपुर काली मंदिर के पास ले गया और उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया। गला कटने के बाद पत्नी जब तड़पने लगी तो पति मौके से फरार हो गया।
काली मंदिर के पास अपनी पत्नी का गला पति क्यों काटना चाहता था यह अब तक रहस्य बना हुआ है। पत्नी खुद नहीं समझ पा रही कि आखिर उसके पति ने इस तरह की घटना को क्यों अंजाम दिया हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जब तक आरोपी पति गिरफ्तार नहीं होता है तब तक यह गहरा राज बना हुआ है कि काली मंदिर के पास ही पत्नी का गला काटने के लिए वह क्यों लेकर आया था। क्या इसके पीछे मकसद बलि या फिर कोई और बात थी।