मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Mar-2021 05:18 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बछवाड़ा थाना के भीखमचक पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 27 साल के नंदन कुमार की मौत करंट लगने से हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस और बिजली विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगा नदी में नहाने के बाद नंदन कुमार घर लौट रहा था तभी बिजली के खंभे से जमीन से होकर गुजरी बिजली की तार के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।

मृतक चार भाई और चार बहन थे जिसमें वे तीसरे नंबर पर थे। मृतक की शादी 7 साल पूर्व हुई थी। मृतक की दो बेटी है। बेटी के माथे से पिता का साया हट जाने से परिजन काफी सदमें में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसे लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है।

आपको बता दें कि यहां आए दिन बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण कई लोग मौत के शिकार होते हैं लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग इन घटनाओं से अंजान बना रहता है। यदि समय रहते बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कर दिया जाता तो शायद इस तरह की घटनाएं आज सामने नहीं आती। इसे लेकर गांव के लोग भी बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज हैं और इस समस्या को ठीक करने की मांग कर रहे हैं ताकि फिर किसी व्यक्ति की मौत करंट लगने से ना हो।