मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-May-2020 12:29 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पुलिस जवान की चोरी सीसीटीवी ने पकड़ ली है। बैंक मैनेजर की पर्स पुलिस जवान ने मौके मिलते ही उड़ा दी। उसी पैसे से खरीदारी की और फिर खुद को होशियार समझ कर चलता बना लेकिन चोरी पकड़ी गयी।
मामला नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज स्थित पंकज मार्केट का है । जहां दवा की दुकान में पीएनबी के मैनेजर का पर्स ट्रैफिक पुलिस के जवान ने चुरा लिया। दरअसल मैनेजर हर्ष कुमार गलती से अपना पर्स वहीं काउंटर पर भूल गये। इसी मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस जवान से पर्स उठा कर पॉकेट में डाल लिया। उसी पैसे से दवा खरीदी और आराम से चलता बना।
थोड़ी देर बाद मैनेजर अपना पर्स ढूढ़ते वहां पहुंचे तो नहीं मिला फिर दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो उसमें पुलिस जवान की करतूत पकड़ी गयी। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पुलिस जवान काउंटर पर छूटे पर्स को लेकर चुपके से अपने पॉकेट में डाल लेते है। पुलिस जवान की इस करतूत का वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।