Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
03-Feb-2025 06:30 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से आए दिन हत्या, लूट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना भोजपुर के आरा से सामने आई है, जहां अपराधियों ने बहोरनपुर थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर चार लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र राय नामक सीएसपी संचालक सोमवार की दोपहर गौरा बैंक से चार लाख रुपये निकालकर अपने सीएसपी लौट रहे थे, तभी रास्ते में बांध के समीप मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
गोली लगने से धर्मेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले आरा के शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
बता दें कि आरा में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में बहोरनपुर थाना क्षेत्र में ही 26 जनवरी को हथियारबंद बदमाशों ने एक सहायक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस अभी तक उस मामले के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।