ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / भागलपुर: पुलिस हिरासत में मौत के मामले में एक्शन, बरारी थानाध्यक्ष सस्पेंड..जांच के...

भागलपुर: पुलिस हिरासत में मौत के मामले में एक्शन, बरारी थानाध्यक्ष सस्पेंड..जांच के आदेश

30-Mar-2021 03:32 PM

By Shushil

BHAGALPUR : पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत के मामले में हंगामे के बाद अब भागलपुर के बरारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया ने इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को सस्पेंड करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।


भागलपुर में सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को पुलिस ने मारपीट के एक मामले में हिरासत में लिया था। पुलिस कस्टडी में संजय यादव की पिटाई की गई थी और हिरासत में ही उसकी मौत हो गई। आज सुबह से बरारी थाने को आक्रोशित लोगों ने घेर रखा था और बवाल बढ़ने के बाद एसएसपी खुद थाने पहुंची थी। अब इस मामले में थानाध्यक्ष के ऊपर गाज गिरी है।


क्या है पूरा मामला...

भागलपुर में पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के एक कर्मी की मौत हो गई थी। होली के दिन मारपीट की घटना के बाद भागलपुर पुलिस ने सिंचाई विभाग के एक कर्मी को हिरासत में लिया था जिसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौत हुई। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव की मौत पुलिस से हिरासत में हुई। होली के दिन भागलपुर के मायागंज में शाम के वक्त मारपीट की एक घटना हुई थी। इसके बाद बरारी थाना की पुलिस ने सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को हिरासत में लिया था। रात के 10 बजे पुलिस उसे लेकर थाने गई थी और उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद थाने में ही संजय यादव की मौत हो गई।