Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा
27-Jan-2021 09:55 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया के जीरोमाइल से 20 पिस्टल के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगुसराय के पटेल चौक निवासी सोनू आलम और मुंगेर के कटरिया मुरली पट्टी निवासी अरविंद कुमार के रुप में की गई है. गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 20 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल, 20 पीस बैरल (7.65 एमएम), .315 बोर की चार जिंदा कारतूस समेत 20 हजार नकद और एक स्मार्ट फोन बरामद किया है.
इस बारे में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बरामद किए गए पिस्तौल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. बस फिनिशिंग बाकी है. पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि पिस्टल मुंगेर से बेगूसराय लाया गया था उसके बाद उन्हें इसे नवगछिया पहुंचाना था. फिर यहां से भी पिस्टलों को दूसरे तस्करों द्वारा दूसरे राज्य में भेजा जाना था.
एसपी ने कहा कि दोनों से पूछताछ के जरिये हथियारों के एक बड़े अंतराज्यीय सिंडिकेट की जानकारी मिली है, जिसके सदस्य नवगछिया में भी हैं. हथियार की तस्करी में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है. जिसमें कुछ ऐसे भी हैं जो कई कांडों में वांछित भी रहे हैं. जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.