मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2019 08:51 AM
PATNA: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बेल्ट्रॉन के नाम पर रोजगार देने के एवज में 8 लाख लोगों से ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने पहले बेल्ट्रॉन की फर्जी वेबसाइट बनाई उसके बाद आईटी ब्वॉय की नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी निकाल दिया.
जॉब की वेकेंसी निकालने के बाद लोगों से मोटी रकम एंठने के लिए जालसाजों ने फर्जी इंटरव्यू भी करा दिया. जालसाजों ने 8 लाख युवाओं को चूना लगाया है. जो 8 लाख युवा इस फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं, उनमें से 2 लाख युवा बिहार के रहने वाले हैं. अन्य युवा ज्यादातर पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले हैं.
ठगी का शिकार एक युवक जब पटना के बेल्ट्रॉन ऑफिस पहुंचकर आईटी ब्वॉय के पोस्ट पर इंटरव्यू देने के बाद जब डॉक्टूमेंट्स वेरिफाई करने पहुंचा, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद बेल्ट्रॉन के प्रोजेक्ट लीड जाहिद लतीफ ने शास्त्रीनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वहीं बेल्ट्रॉन के एमडी राहुल सिंह ने बताया कि बेल्ट्रॉन में किसी भी पद के लिए कोई वेकेंसी नहीं निकाली गई है. फर्जी बेवसाइट बनाकर लोगों को ठगने के लिए जालसाजों ने पूरा कांड रचा है. जांच में पता चला है कि बेल्ट्रॉन की फर्जी वेबसाइट को 20 सितंबर 2019 से ही ऑपरेट किया जा रहा था. फर्जी वेकेंसी डालने वाले शातिर बिहार और यूपी से साइट को ऑपरेट कर रहे थे.