मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Jan-2021 04:25 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: जिले में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित वार्ड 9 की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मृतक की पहचान नेपो महतो के रूप में हुई है जो बरियारपुर स्थित वार्ड 9 के रहने वाले थे। जो किसी काम से पैदल जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तेघड़ा थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू की। तेघड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि महज 120 रूपए के लिए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।