ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा

Home / crime / अपहरण के बाद मासूम का मर्डर, अपराधियों ने गड्ढे में फेंका शव

अपहरण के बाद मासूम का मर्डर, अपराधियों ने गड्ढे में फेंका शव

26-Jan-2021 05:27 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : जिले में रविवार की देर रात अपहृत हुए 4 वर्षीय धैर्य कुमार का शव आज गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गोह प्रखंड के उपहार गांव की है। शव को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि पहचाने जाने के डर से अपहृताओं ने मासूम की हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक डाला। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि जब महिला अपने नाती के साथ सोयी हुई थी तभी कुछ अपराधी अचानक उनके घर पर पहुंचे। अपराधियों ने सबसे पहले धारदार हथियार से महिला पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पर हमला बोलने के बाद अपराधियों ने उसके नाती को अगवा कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला का इलाज पटना में जारी है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


घटना से लोगों  में आक्रोश
अपहृत धैर्य कुमार का शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग पर अड़े थे साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे थे। अपहृत बच्चे का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।