ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / अनंत सिंह को फिर रिमांड पर लेगी पुलिस, विवेका पहलवान एंड कंपनी को...

अनंत सिंह को फिर रिमांड पर लेगी पुलिस, विवेका पहलवान एंड कंपनी को आराम फरमाने का मौका मिला रहेगा

06-Sep-2019 06:58 PM

By 13

PATNA: पटना पुलिस एक बार फिर विधायक अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी. अबकी बार उनसे दूसरे मामले में पूछताछ होगी. पिछले दफे एके-47 पर ही पूछताछ हुई थी. इस दफे कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश की जानकारी ली जायेगी. और हां, AK-47 समेत दूसरे हथियार लहराने वाले विवेका पहलवान के गुर्गों को फिलहाल आराम का मौका मिला रहेगा. https://www.youtube.com/watch?v=OZPfP1VyeFY&t=2s ग्रामीण SP ने कहा-अनंत को फिर रिमांड पर लेंगे दरअसल मामला कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश का है. पुलिस ने कहा है कि अनंत की आवाज उस वायरल ऑडियो से मैच कर गयी है जिसमें विधायक भोला सिंह और मुकेश की हत्या की साजिश रच रहे थे. बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के ऑडियो सैंपल की जांच अपने ही लैब में करायी थी. पुलिस के मुताबिक ऑडियो मैच कर गया है. ग्रामीण एस पी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस अब इस केस में विधायक को रिमांड पर लेगी. रिमांड के दौरान उनसे भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की साजिश के बारे में जानकारी ली जायेगी. अनंत सिंह के प्रतिनिधि रिपोर्ट पर सवाल उठा चुके हैं अनंत सिंह के प्रतिनिधि बंटू सिंह ने कल ही पुलिस की रिपोर्ट पर सवाल उठाये थे. बंटू सिंह ने कहा है कि बिहार पुलिस ने कहा था कि अनंत सिंह के ऑडियो को हैदराबाद स्थित लैब में भेजा जायेगा. फिर पटना में ही क्यों जांच करा कर रिपोर्ट तैयार करायी गयी. बंटू सिंह ने कहा कि बाढ़ की ASP लिपि सिंह और मंत्री नीरज कुमार सारी साजिश रच रहे हैं. मंत्री और ASP के रहते बिहार पुलिस की कोई रिपोर्ट सही हो ही नही सकती. विवेका और उसके गुर्गों को आराम की छूट एक साथ दो-दो AK-47 लहराने वाले विवेका पहलवान के गुर्गों और उनके आका को अब तक पुलिस की छूट जारी है. पुलिस ने एक औपचारिक केस जरूर दर्ज किया है लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई. न हथियार बरामद करने की ना ही विवेका पहलवान और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी की. अनंत सिंह के प्रतिनिधि बंटू सिंह ने फिर आरोप लगाया है कि ये सारे अपराधी ASP लिपि सिंह और मंत्री नीरज कुमार के संरक्षण में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. लिहाजा पुलिस ने उन्हें खुला छोड़ दिया है.