ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / career / एस के मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स ने छात्रवृत्ति योजना-2024 का किया शुभारंभ, छात्र-छात्राओं...

एस के मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स ने छात्रवृत्ति योजना-2024 का किया शुभारंभ, छात्र-छात्राओं को मिलेगा बड़ा लाभ

16-Oct-2024 03:35 PM

By First Bihar

PATNA: एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स, पटना के अध्यक्ष एस के मंडल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर संस्था के द्वारा एस० के० मंडल छात्रवृत्ति योजना-2024 का शुभारंभ किया गया.


इस योजना के अन्तर्गत संस्था के द्वारा संचालित कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन पटना, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज समस्तीपुर, विद्यापति इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन समस्तीपुर, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ पारामेडिकल साइंसेज पूर्णिया एवं कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन मधेपुरा के अन्तर्गत चल रहे प्रशिक्षण कोर्स जैसे कि बैचलर ऑफ फिजियोथेरपी, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन ओ०टी० अस्सिटेंट, ड्रेसर जैसे सभी पारामेडिकल कोर्स में इस योजना के अन्तर्गत कुल 28 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।


ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ-17/10/2024, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-16/11/2024, छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि-08/12/2024, परीक्षाफल घोषणा की तिथि-14/12/2024, नामांकन की तिथि-23/12/2024 ऑनलाइन आवेदन संस्था के आधिकारिक वेबसाइट www.skmgi.in पर कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त संबंधित संस्थानों के कार्यालय में हार्डकॉपी में आवेदन पत्र जमा कर सकते है.


इस योजना में ऐसे छात्र-छात्राएँ आवेदन कर पाएँगे जिसके अभिभावक का आय गरीबी रेखा से नीचे हो. जिन संस्थानों में और जिस कोर्स में नामांकन लेने के लिए छात्र-छात्राओं के द्वारा आवेदन जमा किया जाएगा उसमें जो छात्र-छात्राएँ प्रथम स्थान पर आएंगे और नामांकन के लिए सरकार के द्वारा निर्धारित सभी अर्हता को पूरा करेंगे उन्हें उस कोर्स में नामांकन होने के उपरान्त पूर्ण रूप से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.


बैचलर ऑफ फिजियोथेरपी, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी में नामांकन लेने के लिए बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया था, जिसका परीक्षाफल विश्वविद्यालय के द्वारा प्रकाशित कर दिया गया है और उनके मेधा सूची के आधार पर उपरोक्त सभी संस्थानों में भी नामांकन की प्रक्रिया जारी कर दी गयी है.


एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स पटना के इस पहल से पूर्ण रूप से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को एक मौका मिलेगा रोजगार के लिए क्योंकि ये सभी प्रशिक्षण कोर्स रोजगार उन्मुखी कोर्स है. इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त कोई भी छात्र-छात्रा बेरोजगार नही रहेंगे.