Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
31-Jan-2026 04:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: विज्ञान प्राविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस ड्राइव के माध्यम से मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के 34 छात्र-छात्राओं का चयन जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद के लिए किया है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 5.00 लाख रुपये प्रतिवर्ष (CTC) का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा।
चयनित छात्र मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल एवं फायर एंड सेफ्टी शाखा से हैं। इनमें मैकेनिकल के 24, फायर एंड सेफ्टी के 5 तथा ऑटोमोबाइल के 5 छात्र शामिल हैं। ये छात्र छपरा, बांका, बरौनी (बेगूसराय), मुंगेर, पटना, कटिहार, नालंदा, कैमूर, जमुई, सहरसा, सीतामढ़ी, गया एवं गोपालगंज जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से हैं।
इसी प्रकार हाल ही में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी लिमिटेड के पूल प्लेसमेंट ड्राइव में भी राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनी द्वारा कुल बारह सौ अड़तीस (1238) छात्रों का चयन अंतिम रूप से किया गया है।
बता दें कि विज्ञान प्राविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित प्रमंडल स्तरीय इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट मीट इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी थी, जिसमें सरकारी इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। विभाग द्वारा विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ नियमित समन्वय, प्लेसमेंट-आधारित गतिविधियाँ और कौशल-उन्मुख पहलें संचालित की जा रही हैं।
मारुति सुजुकी और टाटा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्रों का यह चयन विभाग की उसी सतत प्रक्रिया का परिणाम है, जिसके तहत तकनीकी छात्रों के लिए विभिन्न क्षेत्रो में रोजगार के अवसर लगातार सृजित किए जा रहे हैं।