मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Aug-2024 07:15 PM
By First Bihar
PATNA: पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 124 कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। पटना में कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान इन 124 कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास कोचिंग चलाने के लिए कोई आधारभूत संरचना नहीं पाई गयी थी। इसलिए इनका निबंधन नहीं किया गया। ऐसे कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश पटना जिलाधिकारी ने दिया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद पटना जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पटना जिले में चल रहे सभी कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की और इसी कड़ी में कुल 124 कोचिंग संस्थान ऐसे पाए गए जो मानको पर खड़े नहीं उतर रहे थे। अब इन संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पटना डीएम ने बताया कि कोचिंग की ओर से 1100 आवेदन प्राप्त हुआ था। 500 का निबंधन हो चुका है। कई रिन्यूअल कर रहे है। निबंधन किसी का लंबित नहीं होगा।
त्रुटियों के निराकरण के लिए एक महीने का समय दिया जा रहा है। यदि एक महीने में भी ये नहीं सुधार लाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि 124 कोचिंग का निबंधन रिजेक्ट किया गया है। कोचिंग चलाने के लिए आधारभूत संरचना नहीं पाई थी इसलिए उनका निबंधन नहीं किया गया। ऐसे कोचिंग संस्थान बंद करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि जो भी कोचिंग सेंटर पटना जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए मानको पर खड़ा नहीं उतरेंगे वैसे कोचिंग संस्थानों पर मुकम्मल कार्रवाई की जाएगी।