मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Dec-2024 05:29 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिले की रहने वाली पूनम कुमारी ने पहले प्रयास में ही जज बनकर शहर का नाम रोशन किया है। आरा के केंद्रीय विद्यालय से अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद पूनम ने पटना विश्वविद्यालय से ऑनर्स की डिग्री और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल की।
पूनम के पिता राज बिहारी राम, गया में डाक अधीक्षक हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय पूनम ईश्वर की कृपा और अपने माता-पिता के सहयोग को देती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के स्वयं अध्ययन किया और लगातार प्रेरित रहकर इस मुकाम को हासिल किया।
पूनम का मानना है कि सफलता के लिए स्वयं अध्ययन और लगातार प्रेरणा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "जितना अधिक आप स्वयं पढ़ेंगे, आपका ज्ञान उतना ही बढ़ेगा।"
गया से नितम राज की रिपोर्ट


