Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
23-Jan-2026 04:03 PM
By FIRST BIHAR
RRB Clerk Prelims Result 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट 23 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित कर दिया है। दिसंबर 2025 में आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा दिसंबर 2025 में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो गया है कि वे अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में सफल हुए हैं, वे अब IBPS RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025-26 में शामिल हो सकेंगे। मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है और उन्हें अब पूरी तरह से मेन्स परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “Recent Updates” सेक्शन में जाएं। इसके बाद CRP-RRBs-XIV लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।