ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / career / IGNOU Admission : इग्नू नए सेशन के लिए शुरू हुआ नामांकन, जानिए क्या...

IGNOU Admission : इग्नू नए सेशन के लिए शुरू हुआ नामांकन, जानिए क्या है लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई

17-Dec-2024 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : इग्नू जनवरी 2025 सत्र के लिए नामांकन शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक आधिकारिक पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू विभिन्न मास्टर स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रदान करता है।


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU January 2025 Session Admission) ने जनवरी 2025 सत्र में नामांकन के लिए तिथि जारी कर दी है। कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा प्रबंधन ,सामाजिक कार्य, नर्सिंग, कानून और कृषि आदि जैसे विभिन्न विषयों में 31 जून तक नामांकन ले सकते हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मो सफदरे आजम ने बताया कि कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा, प्रबंधन, सामाजिक कार्य, नर्सिंग, कानून, कृषि आदि जैसे विभिन्न विषयों में 31 जून तक नामांकन ले सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन कोर्स में नामांकन लेने वाले अभ्यर्थी https://ignouiop.samarth.edu.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पुन: पंजीकरण के लिए 31 जनवरी 2025 तक का मौका है।


इधर, पटना सेंटर पर 300 से अधिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, 43 ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अधिकार क्षेत्र में 54 अध्ययन केंद्र हैं। केंद्र पूरे वर्ष विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्र सहायता गतिविधियां भी आयोजित करता है। पाठ्यक्रमों के विवरण के लिए क्षेत्रीय केंद्र के वेबसाइट http://rcpatna.ignou.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।