मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Dec-2024 06:35 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना के टी.पी.एस. कॉलेज के बॉटनी विभाग की ओर से स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को आज शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य थीम था '' प्लांट टैक्सोनॉमी : पहचान एवं नामाकरण ''. इसका नेतृत्व बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भूषण कुमार ने किया, जबकि प्लांट टैक्सोनॉमी के विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. विभीषण पंडित थे .
शैक्षणिक भ्रमण की शुरूआत बी.एन.कॉलेज घाट से हुआ जो गंगा पथ होते हुए सोनपुर (वैशाली) तक गया । इस भ्रमण में विद्यार्थियों को कुल 55 प्रकार के पौधों की पहचान एवं नामाकरण कराया गया, इनमें कुछ दुर्लभ प्रजातियों पौधों जैसे - लिपिया जेमिनाटा, क्रोजोफोरा पैनिकुलाटा, हस्तिशुंकी, ब्लूमिया मोलिस, घोड़ी तुलसी एवं एनिसोमेलिस इंडिका शामिल है.
प्रधानाचार्य प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि फील्ड स्टडी के माध्यम से हम प्रकृति और मनुष्य के सह-सम्बन्धों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. विद्यार्थियों को तो अपने परिवेश की काफी सारी जानकारी होती है.उसी जानकारी को विषय और विषय वस्तु से जोड़ना और उसमें विस्तार करना शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्धेश्य है.