ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / career / CTET कैंडिडेट ध्यान दें ! सीबीएसई ने एग्जाम की तारीख में किया बदलाव,...

CTET कैंडिडेट ध्यान दें ! सीबीएसई ने एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, पढ़ें क्या है इसकी वजह

21-Sep-2024 03:13 PM

By First Bihar

PATNA : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी परीक्षा(CTET)2024 की तारीख को बदल दी है। इसके बाद सीबीएसई ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले नोटिफिकेशन में बताया था कि एग्जाम का डेट 1 दिसंबर है। लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को होगा। हालांकि सीबीएसई का यह भी कहना है कि उम्मीदवारों के ज्यादा होने पर परीक्षा को 14 दिसंबर 2024 को भी आयोजित कराया जा सकता है। 


दरअसल, सीबीएसई ने प्रशासनिक कारणों से सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर तक करा सकते हैं। इस बार भी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।


मालूम हो कि, सीटीईटी परीक्षा के आवेदन की शुरूआत 17 सितंबर 2024 से हो गया है, वहीं फॉर्म भरने का अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2024 को है। वहीं आवेदक 21 से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन में सुधार कर सकते हैं। वहीं सीबीएसई परीक्षा के दो दिन पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर देगा। सीबीएसई 15 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन करेगा। एग्जाम का आयोजन 2 पाली में होगा। पेपर 1 की परीक्षा 15 दिसंबर को दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगा तो वहीं पेपर 2 का एग्जाम सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोनों पेपर की परीक्षा MCQ यानी मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे। 


बता दें कि, जुलाई सत्र के बाद दिसंबर सत्र के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाकर 132 कर दी है, जिसमें 184 शहर थे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, ओबीसी, एससी और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।