मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Oct-2024 01:56 PM
By First Bihar
PATNA : सीबीएसई की ओर से सीटीईटी दिसंबर 2024 एग्जाम की डेट में संशोधन किया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है।
जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक अब परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को करवाया जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी शहर में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होती है तो एग्जाम 15 दिसंबर को भी आयोजित किया जा सकता है। वहीं, एग्जाम में भाग लेने के लिए कैंडिडेट 16 अक्टूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
दरअसल, सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा की तैयारियों में लगे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से पूर्व में प्रस्तावित परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक पहले परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को करवाया जाना था लेकिन अब इसे 14 दिसंबर को संपन्न करवाया जाएगा। किसी शहर में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर 15 दिसंबर को भी एग्जाम आयोजित किया जा सकता है।
वहीं, नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक " विभिन्न उम्मीदवारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को प्रतिस्पर्धी परीक्षाएं होने वाली हैं। इसलिए अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए 14 दिसंबर 2024 (शनिवार) को CTET परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। किसी भी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक होगी, तो परीक्षा 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को भी आयोजित की जा सकती है।"
आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से सीटीईटी दिसंबर 2024 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2024 तय की गई है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर सकेंगे वे अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।