ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / career / BPSC 70th CCE Prelims 2024: 1 घंटे पहले एंट्री, एक शिफ्ट में एग्जाम;...

BPSC 70th CCE Prelims 2024: 1 घंटे पहले एंट्री, एक शिफ्ट में एग्जाम; राज्यभर में आज होगी BPSC 70वीं पीटी परीक्षा

13-Dec-2024 07:31 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं बीपीएससी (पीटी) की परीक्षा आज यानी 13 दिसंबर को होने जा रही है। इधर, अभ्यर्थी भी कमर कस चुके हैं। वहीं, आयोग ने भी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से बताया गया है कि परीक्षा 12 से 2 बजे तक एक पाली में ली जायेगी। परीक्षा केन्द्रों पर 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। 


आयोग ने साफ़ -साफ़ कहा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के कदाचार नहीं होने चाहिए। अभ्यर्थियों के बारकोड की स्कैनिंग के बाद ही कमरे में प्रवेश दिया जाएगा। अगर स्कैनिंग में कुछ गड़बड़ी होती है या अभ्यर्थी को लेकर संदेह होता है तो उसे एग्जाम देने से रोका जा सकता है। वहीं, कई तरह की सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 


आयोग की तरफ से जारी किए गए दिशा-निर्देश के मुताबिक परीक्षा संचालन में लगे शिक्षकों तथा केंद्र अधीक्षकों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक सिर्फ की-पैड वाला मोबाइल जरुरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आयोग ने बताया कि परीक्षा के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी कदाचार करते हुए पकड़ा गया तो उसे इस परीक्षा सहीत अगले 5 साल के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही भ्रामक और अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षा से वंचित किया जाएगा। 


इस बार की परीक्षा में  तीन प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक कट जाएगा। पहले चार गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक काटा जाता था। बीपीएससी ने संघ लोक सेवा आयोग की शैली को अपनाया है। वहीं अब पांच के बदले चार ही विकल्प दिए जाएंगे। इसमें सफल परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।


गौरतलब हो कि बीपीएससी आज होने वाली परीक्षा के लिए कितना सतर्क है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि अधिकारी परीक्षा केंद्रों की जांच खुद कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र के अगल-बगल की किसी भी हरकत को मॉनिटर किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के आस-पास CCTV से निगरानी की जा रही है।