मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Sep-2022 02:34 PM
DESK : बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की रद्द की गई 67वीं परीक्षा कल यानी 30 सितंबर 2022 को होने वाली है। परीक्षा से जुड़ी एक जरुरी सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। नोटिस देखने के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बीपीएससी की ऑफीशियल वेबसाइट है – bpsc.bih.nic.in
आयोग की ओर से जारी की गई नोटिस में अभ्यर्थियों को एग्जाम से दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचने को कहा गया है। लेट होने पर वे एग्जामिनेशन हॉल में इंटर नहीं कर सकेंगे। एग्जाम दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जो अगले दो बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए 11 बजे का समय दिया गया है।
साथ ही परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने अपील की गई है कि वे एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड जैसे अन्य सामान लेकर न जाएं। इसका उलंघन करने वाले कैंडिडेट्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।