ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar News: मैट्रिक पास को मिल रहा बिहार में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि करीब

Bihar News: बिहार में मैट्रिक पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। 4 हजार से भी ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 24 नवंबर..

19-Nov-2025 02:12 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन मैट्रिक पास बेरोगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका लाया है। राज्य के 53 विभागों में ऑफिस अटेंडेंट/परिचारी के कुल 4388 पदों पर भर्ती हो रही है। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से ही चल रही है और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है, जबकि फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 24 नवंबर रखी गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर जाकर अभी आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से सिर्फ 10वीं पास होना ही जरूरी है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम 37 वर्ष, पिछड़ा-अत्यंत पिछड़ा वर्ग व सामान्य महिला के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 42 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट मिलेगी। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है।


चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। इस परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। यह भर्ती बिहार के उन हजारों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो दसवीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर सुधार का मौका भी दिया जाएगा। समय रहते फॉर्म भर लें, क्योंकि अंतिम तारीखों के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।