मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Feb-2023 11:54 AM
By First Bihar
PATNA: फिल्म के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब बिहार के यौंगस्टर को अब फिल्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. बता दें भारत के बेस्ट एक्टिंग स्कूल पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा युवा और युवतियों को एक्टिंग, डायरेक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, साउंड डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन, प्रोडक्शन डिजाइन, एक्टिंग, डांसिंग के साथ साथ अन्य फिल्म से जुड़े ट्रेनिंग दी जाएगी.
कला-संस्कृति विभाग के अधिकारी के अनुसार आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी, बिहार फिल्म विकास निगम और पुणे FTTI के बीच अप्रैल माह में समझौता होने की उम्मीद है. फिल्म से संबंधित कोर्स की ट्रेनिंग देने के लिए पुणे और मुंबई के नामी टीचर्स और कलाकार को बुलाया जाएगा. उनके मनोबल बढ़ाने के लिए बिहार के नामी एक्टर को प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार में बुलाया जाएगा. इसमें प्रकाश झा, शत्रुघ्न सिन्हा, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी, नीतू चंद्रा आदि के साथ अन्य कलाकारों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है.
इसके लिए पहले स्टूडेंट यह तय करेंगे कि वह कौन से कौन से कोर्स करना चाहते हैं. उसी के मुताबिक एडमिशन किया जाएगा. इतना ही नहीं कई तरह फिल्म मेकिंग कोर्स कराया जाएगा. जहां एक काेर्स में करीब 40 सीट हो सकती है. लेकिन यह तय नही है सीट घट-बढ़ सकता है. यहां ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को बिहार में बनने वाली फिल्मों में काम करने के लिए पहले मौका मिलेगा. बिहार अपनी फिल्म पॉलिसी लांच करने वाला है.