मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Oct-2024 08:17 PM
By First Bihar
PATNA: 70वीं BPSC संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा की पहले 17 नवंबर को होनी थी जिसे किसी कारणवश आयोग ने स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 13 और 14 दिसंबर को आयोजित होने की संभावना है। अभी आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गयी है। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा में इस बार ज्यादा पदों पर बहाली होगी। राज्य के विभिन्न विभागों में 1957 पद इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। बिहार के सभी डीएम को आयोग ने पत्र लिखा है और परीक्षा की व्यवस्था को लेकर जानकारी मांगी है।
बता दें कि बीपीएससी ने पिछले साल की तुलना में दोगुनी रिक्तियां निकाली है। बीपीएससी के इतिहास में यह सबसे बड़ी वैकेंसी मानी जा रही है। 28 सितंबर से ONLINE आवेदन लिये जा रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गयी है।
बता दें कि यह परीक्षा 17 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। इस बार आयोजित होने वाली BPSC 70वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख आवेदन आने की संभावना जतायी जा रही है। पहले 400 से 800 पदों के लिए होने वाली बहाली में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था। इस बार रिक्त पदों की संख्या दोगुनी है। ऐसे में इस बार आवेदकों की संख्या बढ़ सकती है। सामान्य कैटेगरी के लिए 600 रूपये, एससी-एसटी के लिए 150 रुपये, महिलाओं के लिए 150 रुपये और दिव्यांग के लिए 150 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
लेवल-6 में इन पदों पर होगी बहाली
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग- 28
लेवल-7 में इन पदों पर होगी बहाली
ग्रामीण विकास पदाधिकारी: 393
राजस्व अधिकारी: 287
आपूर्ति निरीक्षक: 233
प्रखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 125
विभिन्न विभाग में: 213
लेवल-8 में इन पदों पर होगी बहाली
अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता: 200
पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा): 136
राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168
विभिन्न विभाग में: 174
