लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
21-Dec-2025 01:50 PM
By FIRST BIHAR
Industry Hub Bihar: बिहार की राजधानी पटना का औद्योगिक क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। पाटलिपुत्र, फतुहा और बिहटा के औद्योगिक क्षेत्रों के बाद अब बख्तियारपुर में पटना जिले का चौथा और सबसे आधुनिक औद्योगिक पार्क बनने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 500 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन के अनुसार, बख्तियारपुर अंचल के सैदपुर, बहादुरपुर, गंगापुर नरौली और तारा चंदपुर मौजों को औद्योगिक पार्क के लिए चिन्हित किया गया है। अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार ने अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिला भू-अर्जन कार्यालय के दो अमीनों को जमीन चिन्हित करने और नजरी नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
नजरी नक्शा तैयार होने के बाद किसानों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमीन अधिग्रहण में किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
औद्योगिक पार्क के विकसित होने के बाद बख्तियारपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां लघु, मध्यम और बड़े उद्योग स्थापित करने की योजना है। विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टार्टअप्स के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवा उद्यमियों को बिहार में ही उद्योग लगाने का मौका मिलेगा।
प्रस्तावित औद्योगिक पार्क की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लोकेशन है। यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल मार्ग के बेहद करीब है, जिससे कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल की ढुलाई आसान होगी। अधिकारियों के अनुसार बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।
उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पटना जिले के मौजूदा तीन औद्योगिक क्षेत्रों में अब जगह लगभग भर चुकी है। निवेशक अन्य जिलों की बजाय पटना के आसपास ही उद्योग लगाना चाहते हैं। इसी कारण बख्तियारपुर में नया औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है।
भविष्य में यदि निवेशकों की संख्या और बढ़ी, तो बिक्रम समेत अन्य अंचलों में भी औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना पर काम किया जाएगा। पटना जिले में वर्तमान में पाटलिपुत्र, फतुहा और बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं। बख्तियारपुर में चौथा औद्योगिक पार्क बनने से पटना जिले को औद्योगिक नक्शे पर और मजबूती मिलेगी।