ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / business / Gold Silver Price : सोना-चांदी बाजार में गिरावट से पसरा सन्नाटा, अफवाहों...

Gold Silver Price : सोना-चांदी बाजार में गिरावट से पसरा सन्नाटा, अफवाहों से ग्राहक दूरी बना रहे, व्यापारी परेशान

Gold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में भारी उतार-चढ़ाव और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने सर्राफा बाजार की रौनक छीन ली है। शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत के बावजूद बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे व्यापारी चिंता में हैं |

13-Apr-2025 08:04 PM

By First Bihar

 Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस अस्थिरता के चलते ग्राहक खरीदारी से पीछे हट रहे हैं, जिससे सर्राफा बाजार में सन्नाटा छा गया है। एक ओर जहां 14 अप्रैल से शादी-विवाह का सीजन शुरू हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बाजारों में ग्राहक नदारद हैं।


सोशल मीडिया की अफवाहों ने बढ़ाई चिंता

पटना के एक सर्राफा कारोबारी  ने बताया कि सोशल मीडिया पर तेजी से यह अफवाह फैल गई है कि सोना 10 ग्राम पर 50 हजार रुपये तक गिर जाएगा। इस वजह से ग्राहक फिलहाल खरीदारी से बच रहे हैं और कीमतों के और नीचे जाने का इंतजार कर रहे हैं। इस अफवाह का सीधा असर बाजार पर पड़ा है और बिक्री में 40 से 50 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

कीमतों का उतार-चढ़ाव बना कारण

एक और सर्राफा कारोबारी  ने बताया कि बीते सप्ताह के दौरान सोना 94 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 88 हजार रुपये तक आ गया था, हालांकि रविवार को यह फिर से 91 हजार रुपये तक पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत 1 लाख 4 हजार रुपये प्रति किलो से गिरकर 92 हजार रुपये पहुंची थी, जो रविवार को फिर से 1 लाख रुपये हो गई।

व्यवसाय में आई भारी गिरावट

 सामान्य दिनों में रोजाना छह से आठ करोड़ रुपये तक का कारोबार होता है, लेकिन मौजूदा स्थिति में ग्राहकों की संख्या घटने से यह आंकड़ा काफी नीचे आ गया है।एक व्यापारी ने बताया कि पूर्व में मिले प्री-ऑर्डर अब कैंसिल हो रहे हैं, जिससे करीब 10 फीसदी तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

तीन वर्षों में लगातार अस्थिरता

2023 के मई में सोने की कीमत 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो साल के अंत तक 76 हजार तक पहुंच गई। इसके बाद इसमें गिरावट आकर यह 71,500 रुपये तक आ गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 85,000 रुपये प्रति किलो से घटकर 82,500 रुपये पर आ गई थी। दो साल पहले चांदी की कीमत 65,000 से 70,000 रुपये प्रति किलो के बीच रही थी।

बाजार में फैली अनिश्चितता

लगन के बावजूद बाजार में रौनक नहीं है। ग्राहक भ्रमित हैं और भविष्य की कीमतों को लेकर आशंकित हैं। सर्राफा व्यवसायियों का कहना है कि जब तक स्थिरता नहीं लौटती, बाजार में सुधार की उम्मीद कम है।