ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार के पैक्स अध्यक्ष की दबंगई, गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

Bihar Crime News: मोतिहारी में चुनावी रंजिश के चलते सलहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ने युवक को कार से टक्कर मारी और फिर बेरहमी से पीटा। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी पेट्रोल पंप के पास सलहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने चुनावी रंजिश के कारण अपने ही गांव के युवक सुमित कुमार सिंह को जानबूझकर कार से जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर के बाद, मुन्ना सिंह और उनके भाई ने गाड़ी से उतरकर घायल सुमित को बेरहमी से लात-घूंसे से पीटा। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी सुमित कुमार सिंह है। फिलहाल अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत है। पीड़ित ने घटना को लेकर गोविंदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।


सुमित ने बताया कि तीन महीने पहले ही उसने अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए एसडीएम कोर्ट, अरेराज में आरोपी पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ लिखित सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता