ब्रेकिंग
बांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगे

दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में रविवार को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर देश के प

swami karpatri birth anniversary
© reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में रविवार को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर देश के प्रमुख नेता, मंत्री, न्यायमूर्ति, समाजसेवी और हजारों लोग मौजूद रहे।


समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलजे, पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद नीरज शेखर, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता डॉ. संजय मयुख, समाजसेवी पुष्पा मांझी और युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह शामिल हुए।


इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे उन्होंने आजीवन देश और समाज के निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किया। स्वामी करपात्री जी को हम सब मां भारती के सच्चे सपूत के रूप में याद रखेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आभार है की उन्होंने स्वामी करपात्री जी के स्मृति में साल टिकट जारी किया।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा की स्वामी करपात्री जी महाराज ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्द्धन हेतु अद्भुत प्रयास किया। उन्होंने कहा की हम सब स्वामी करपात्री जी महाराज के ऋणी हैं। पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने स्वामी करपात्री जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि किया।


केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समारोह में भाग लिया और सोनी शुभकामनाएं प्रेषित की। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलजे ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज महामानव थे। उन्होंने भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु बहुत काम किया। करंदलजे ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सनातन धर्म का विरोध किया जो देश जानता है। करंदलजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु काम कर रही है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की स्वामी करपात्री जी महाराज हमारी संस्कृति के संवाहक थे। श्री हुसैन ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश विरोधी है। श्री हुसैन ने कहा की अब वक्त आ गया जब देश में गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अद्भुत कार्य कर रही है। 


दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा की स्वामी करपात्री जी महराज ने पूरे जीवन सनातन धर्म के संरक्षण हेतु अद्भुत काम किया। देश में राम राज्य स्थापित हो चुका है। वहीं सांसद नीरज शेखर ने कहा की स्वामी करपात्री जी महाराज को पूरा देश याद कर रहा है। शेखर ने कहा की मोदी सरकार प्रत्येक नागरिक के विकास हेतु अद्भुत काम कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयुख ने कहा की भारत देव भूमि है यहां स्वामी करपात्री जी महाराज का अवतार हुआ। डा. मयुख ने कहा की राष्ट्र उत्थान के क्षेत्र में सबको मिलकर काम करना है।


अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज हमारी संस्कृति के राजदूत थे। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी ने सनातन धर्म और स्वामी करपात्री जी को दबाने का बहुत प्रयास किया पर वह सफल नहीं हुए। हम प्रत्येक गांव में जाकर युवा वर्ग को कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। रोहित सिंह ने कहा की देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी हैं उन्होंने भारत को पुनः स्थापित किया।


इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रणजीत चौधरी, प्रभा पासवान, उमेश राय, डा. विनोद डोगरा, रविंद्र पासवान, ब्रजेश राय, सोनू मिश्रा, अनिकेत झा, रामाश्रय पासवान, जयप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता