ब्रेकिंग
Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....

दिल्ली में श्रीविद्या कोटि कुंकुमार्चन महायज्ञ, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, प्रताप रावजाधव समेत देशभर के कई दिग्गज हुए शामिल

दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में स्वामी वेदान्ती जी महाराज की जयंती पर श्रीविद्या कोटि कुंकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी समेत देशभर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayagya
Mukesh Srivastava
4 मिनट

दिल्ली सिविल लाइन स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में स्वामी वेदान्ती जी महाराज के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीविद्या कोटि कुंकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी, कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, आयुष विभाग के गिरिराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 




स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी वेदान्ती जी महाराज उत्तम कोटि के महापुरुष थे, जिन्होंने जीवन भर सनातन धर्म के स्थापना के लिए संघर्ष किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 2014 के बाद सनातन धर्म के पुनर्जागरण का दौर आया है।




भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जनता की सेवा, सत्य के मार्ग पर चलना, गरीबों का उत्थान, किसी के प्रति उदार स्वभाव रखना सनातन धर्म का मूल सिद्धांत है। कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नारी शक्ति का जो सम्मान नहीं करेगा, उसका उत्थान कभी नहीं होगा। मांझी ने कहा कि हमारे यहाँ पिता के पहले माता, माता पिता, सीता राम, राधे कृष्ण, गौरी शंकर, ये प्रमाणित करता है कि हमारे समाज में, सनातन धर्म में नारी की प्रतिष्ठा पुरुष से ऊपर है। जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 




भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर भारत को विश्वशक्ति बनाना है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं, जिन्होंने देश को एक नई दिशा दी है। कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि संतों को अब आश्रमों से निकलकर गांवों में अलख जगाने के लिए निकलना होगा।  भारत सरकार के आयुष विभाग के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि सनातन धर्म में सबका सम्मान सुनिश्चित है। 




युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को एकजुट होकर भारत महतारी के वैभव के वृद्धि के लिए संकल्पित भाव से काम करना होगा। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कुछ विदेशी शक्तियां भारत के नौजवानों को भटकाने का प्रयास कर रही हैं, परंतु देश का नौजवान कल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ था, आज भी है और आगे भी रहेगा। 




महायज्ञ में आचार्य प्रमोद कृष्णम, महाराष्ट्र के लोकायुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनील सुकरे, दिल्ली प्रदेश विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कपिल खन्ना, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू, बिहार विधान परिषद के सदस्य अनिल शर्मा, बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य लालबाबू प्रसाद, जम्मू कश्मीर सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव आर. एन. शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। वाराणसी और दक्षिण भारत से आए आचार्यों की उपस्थिति में कुम्कुम से ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का पांच दिनों तक एक करोड़ बार पाठ किया जाएगा। 



स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित इस महायज्ञ का उद्देश्य देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण है। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एच. एन. शर्मा, कमलेश सिंह, रोहित चौधरी, शिवशंकर शर्मा, पियूष अंग्रेज, राजमल जैन, आदित्य चौबे, शिवपाल यादव, अभिषेक मिश्रा, सुनील खुरचन, ललिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता