ब्रेकिंग
समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार

अयोध्या राम मंदिर की पूजा और दर्शन व्यवस्था में बदलाव, इस दिन से लागू होगा नया टाइम टेबल

Ram Mandir: अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में 1 नवंबर 2026 से पूजा, आरती और दर्शन की नई समय-सारणी लागू होगी। अब मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। जानें मंगला आरती से शयन आरती तक का नया समय।

Ram Mandir
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ram Mandir: श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था रविवार, 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत मंदिर के पट खुलने और बंद होने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं। नई व्यवस्था के अनुसार अब पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे।




अर्चक प्रमुख आचार्य केशव के अनुसार, सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके बाद सुबह 4:40 से 6:30 बजे तक अभिषेक, श्रृंगार, धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी, जबकि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होंगे।




सुबह 8 बजे से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए दर्शन में विराम रहेगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजभोग के लिए पट बंद रहेंगे और दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक श्रीरामलला विश्राम करेंगे।




विश्राम के बाद पुजारी प्रवेश और अल्पभोग की प्रक्रिया पूरी होने पर दोपहर 1:35 बजे से दर्शन दोबारा शुरू होंगे, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेंगे। शाम 4 बजे से 4:10 बजे तक बालभोग के लिए विराम रहेगा। इसके बाद शाम 6:45 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।




शाम 6:45 से 7 बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। रात 8 बजे से 8:30 बजे तक तथा रात 9:15 से 9:30 बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। इन निर्धारित विरामों के बीच श्रद्धालुओं के लिए दर्शन जारी रहेंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और इसके बाद रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।


1 नवंबर से मंदिर की नई समय-सारणी

अयोध्या राम मंदिर की पूजा और दर्शन व्यवस्था में बदलाव, इस दिन से लागू होगा नया टाइम टेबल


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता