ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Patna News: पटना के होटल में लगी भीषण आग, 15 लोगों का रेस्क्यू; 5 गंभीर रूप से घायल

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली इलाके के डाकबंगला क्षेत्र में स्थित सम्राट होटल में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली इलाके के डाकबंगला क्षेत्र में स्थित सम्राट होटल में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस घटना के समय होटल में लगभग 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।


दमकल की गाड़ियों के साथ ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची। 5 घायल व्यक्तियों को तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान घबराहट में होटल के तीन लोगों ने ऊपरी मंजिल से खिड़की के रास्ते छलांग लगा दी, लेकिन वे सुरक्षित हैं।


कोतवाली के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने कमर में चोट आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मिलकर तेज बारिश के बीच भी कड़ी मशक्कत की और आग बुझाने के साथ-साथ फंसे लोगों को बचाया।


घटना के समय कोतवाली की गश्ती गाड़ी इलाके से गुजर रही थी। गश्ती पर मौजूद अधिकारियों ने आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग और कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार को दी, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजित कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार, और गश्ती पदाधिकारी ज्योति बसु ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।


दमकल विभाग के जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की बिल्डिंग को भी खाली कराना पड़ा। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है। फिलहाल मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुल मिलाकर 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


होटल के कर्मचारी नवनाथ मिश्रा के अनुसार, आग की शुरुआत होटल के नीचे स्थित मीटर रूम से हुई थी। होटल में कुल 15 कमरे हैं, जिनमें से 12 में रात बिताई जा रही थी। आग लगने के बाद लोग जल्दी-जल्दी बाहर भागे और कुछ ने खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना की गहन जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।