मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
13-Dec-2025 01:07 PM
By Vikramjeet
Bihar News: बिहार में रील बनाने का नशा पुलिस जवानों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्सर ड्यूटी के दौरान रील बनाने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां सराय थाना में तैनात सिपाही मनीष कुमार ने ड्यूटी के दौरान जातिवादी रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इन रील को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
सामने आए वीडियो में सिपाही मनीष कुमार को नाइट ड्यूटी के दौरान सरकारी गाड़ी से उतरकर आपत्तिजनक जातिवादी गानों पर रील बनाते देखा गया है। उन्होंने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
सिपाही मनीष कुमार के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसे कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें जाति विशेष से संबंधित सामग्री दिखाई गई है। वह दिन और रात दोनों की ड्यूटी के दौरान रील बनाते देखे गए हैं। एक अन्य वीडियो में सिपाही मनीष कुमार नाइट ड्यूटी के दौरान सराय थाना परिसर से अपने हाथ में हथियार लेकर बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं।
पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने से विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिस की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इन जातिवादी रीलों के सामने आने के बाद पुलिस के प्रति जनता का विश्वास प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।