Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
18-Oct-2025 03:32 PM
By First Bihar
BAGAHA: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शनिवार को बगहा और रामनगर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की 243 सीटों पर एनडीए की जीत तय है, जबकि चंपारण की सभी 9 सीटों पर एनडीए बहुमत से विजय प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री मानिक साहा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “कभी बिहार ‘जंगलराज’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘विकासराज’ की पहचान बन चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब जाति और परिवार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और स्थिरता को वोट दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती ने हमेशा परिवर्तन और स्वराज का संदेश दिया है, और इस बार भी जनता एनडीए को अभूतपूर्व जनसमर्थन देगी। सभा में क्षेत्रीय नेताओं और एनडीए समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान “फिर एक बार एनडीए सरकार” और “नीतीश-मोदी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।
बगहा से संतोष की रिपोर्ट