ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / तीन बच्चों के पिता का आया महिला पर दिल, पत्नी ने किया विरोध...

तीन बच्चों के पिता का आया महिला पर दिल, पत्नी ने किया विरोध तो पति ने दे दी जान

27-Sep-2022 01:39 PM

MADHUBANI: मधुबनी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने अपनी जान दे दी। घटना मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के संतु नगर की है। पत्नी के अवैध संबंध के कारण उसका पति लगातार परेशान रहता था। कई बार मारपीट भी हुई। लेकिन पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो पति को आत्महत्या करना पड़ गया। 





पूरा मामला मधुबनी नगर के संतुनगर होटल अनंत वाटिका गली का है। यहां सिमरी के रहने वाले अशोक महतो का एक महिला पर दिल आ गया। अशोक पहले से शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी थे। गैरमाहिला से अवैध संबंध को लेकर अशोक की पत्नी लगातार विवाद करती थी। लेकिन, अशोक उस महिला के प्यार में इस कदर पागल हो गया था कि वह अपनी पत्नी के साथ ही मारपीट करने लगा और अपनी कमाई के सारे पैसे उस महिला को देने लगा। 





घटना की रात भी अशोक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की थी। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब उसका दरवाजा खोला गया तो फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। फिर क्या था ! उसे इस हाल में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।