ब्रेकिंग न्यूज़

एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / bihar / Bihar News: महिलाओं के मना करने पर भी घर में घुसे अधिकारी, ग्रामीणों...

Bihar News: महिलाओं के मना करने पर भी घर में घुसे अधिकारी, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग के टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया.

15-Jun-2025 04:01 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के बरई चक में बिजली विभाग के जेई शिशुपाल कुमार और उनकी टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। यह घटना शनिवार को तब हुई जब बिजली विभाग की टीम अमजद अंसारी के घर पहुंची थी। टीम के घर में प्रवेश करने पर महिलाओं ने आपत्ति जताई, लेकिन इसके बावजूद टीम अंदर घुस गई। इससे नाराज होकर महिलाओं ने विरोध किया और स्थानीय लोगों को सूचित किया। इसके बाद, ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई की।


दरअसल, शनिवार को बिजली विभाग की टीम बरई चक के अमजद अंसारी के घर पहुंची थी। घर में केवल महिलाएं थीं, जिन्होंने टीम को अंदर प्रवेश करने से रोका और कहा कि पुरुष सदस्य नमाज पढ़ने गए हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि पुरुषों के आने के बाद ही विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद, टीम के सदस्य घर में प्रवेश कर गए। महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की और उन्हें धमकी दी।


जेई शिशुपाल कुमार के लिखित बयान पर तातारपुर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कई नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।