मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
23-Jan-2020 11:00 AM
By Rahul Singh
PATNA: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 123वीं जयंती है. बिहार सरकार सुभाष चंद्र बोस की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मना रही है. इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राजकीय समारोह मनाया गया.
इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव और श्याम रजक ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इससे पहले बिहार पुलिस के बटालियन के तरफ से राज्यपाल के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई.
आपको बता दें कि ओडिशा के कटक में आज ही के दिन साल 1897 में सुभाष चंद्र बोस का जन्म बंगाली परिवार में हुआ था. प्रारंभिक पढ़ाई के बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र में स्नातक के लिए कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी. उन्होंने यूनीफॉर्म वॉलेंटियर कोर नाम से एक फोर्स का भी गठन किया था.