दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 05:20 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में निगरानी की टीम एक्शन मोड में है। विजिलेंस लगातार घूसखोरों पर नजर बनाए हुए है, आए दिन घूसखोर और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले पकड़े भी जा रहे हैं। इसके बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा रखी है। तभी तो एक के बाद एक रिश्वतखोर दबोचे जा रहे हैं। इस बार विजिलेंस की टीम ने सिवान से एक घूसखोर को रंगेहाथ घूस लेते पकड़ा है।
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने 15 हजार रुपये कैश घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीवान के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार को निगरानी की 6 सदस्यीय टीम ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की। विजिलिंस की टीम ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व कर्मचारी दिलीप के निजी कार्यालय में जब छापेमारी की तब वहां मौजूद एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय को भी हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विजिलेंस के डीएसपी श्याम बाबू ने बताया कि सिवान के हसनपुरवा निवासी श्रेषराज सिंह ने 10 नवंबर को निगरानी के दफ्तर में लिखित शिकायत की थी कि राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा परिमार्जन के नाम पर 65 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। बिना पैसा दिये काम नहीं करने की बात कह रहे हैं। शिकायतकर्ता श्रेषराज का आरोप था कि पैसे नहीं देने पर राजस्व कर्मचारी ने दो बार आवेदन रद्द कर दिया था। फिर 65 हजार रूपये कई किस्त में देने की बात कही गयी। पहली किस्त में 15 हजार रुपये की मांगी गयी थी।
शिकायतकर्ता श्रेषराज सिंह के आवेदन पर विजिलेंस ने जांच शुरू किया। गोपनीय ढंग से मामले का सत्यापन किया गया। विजिलेंस की जांच में शिकायतकर्ता की बात सही साबित हुई। जिसके बाद 26 नवंबर को राजस्व कर्मचारी दिलीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद आज निगरानी की टीम तय योजना के तहत उसके प्राइवेट ऑफिस में गई जहां पैसे लेकर जमीन संबंधित काम का टेंडर लिया जाता है। वहां शिकायतकर्ता भी 15 हजार रूपये देने पहुंच गया। तभी दिलीप को घूस की रकम लेते रंगेहाथ विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया वही उसके निजी ऑपरेटर धनंजय को भी हिरासत में लिया गया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद दोनों को लेकर टीम पटना के लिए रवाना होगी। जहां निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। निगरानी की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
