सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Apr-2025 01:00 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलेआम वसूली का खेल चल रहा है। राज्य के अलग अलग जिलों से लगातार धांधली की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां 12 हजार रुपए घूस देने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिला। अब घूसखोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के मामले थम नहीं रहे हैं। सीवान के भगवानपुर हाट के शंकरपुर पंचायत के विकास कुमार ने आवास सहायक सुनील कुमार पर 12 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। विकास ने पे फोन से भेजे गए पैसे का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
इससे पहले भी इसी पंचायत में सुनील कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें वह लाभुकों से पैसे मांगते सुना गया था। उस मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई और ना ही कोई कार्रवाई अबतक हो सकी है। उधर, सहसराव पंचायत के मुखिया राजेश्वर साह ने भी आवास चयन में मनमानी की शिकायत डीएम से की है।
मुखिया ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है हालांकि वरीय अधिकारियों द्वारा आवास सहायकों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। इससे इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। लाभुकों से पैसे वसूलने और धमकाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।