राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
09-Jan-2026 09:11 PM
By First Bihar
SITAMARHI: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के सीतामढ़ी से सामने आई है। जहां मामा ने भांजे का अपहरण कर लिया और उसे बेचने की नीयत से दिल्ली भेजने की साजिश की। लेकिन पुलिस की तत्परता से उसके पूरे प्लान पर पानी फिर गया।
घटना सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के आमघटा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग मां के बेटे को ममेरे मामा ने अगवा कर लिया। ममेरे मामा भोला ने बिस्किट खिलाने के बहाने भांजे को अपने साथ ले गया और अपने दो साथियों राहुल और मिथिलेश की मदद से बच्चे को बेचने के इरादे से दिल्ली भेज दिया। बेटे के अचानक गायब होने से मां और पूरे परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
पूरा परिवार बच्चे की खोजबीन में लग गये लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सकता। इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसे मां के हवाले किया। इस मामले का खुलासा सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी। बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तत्परता से एक मासूम जिंदगी बच गई और दिव्यांग मां के चेहरे पर फिर से खुशी लौट आई।