मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-May-2025 01:01 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के जमुई जिले के कझाझा-जसीडीह रेलखंड के बीच स्थित सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, लोहिया चौक के समीप रेलवे फाटक संख्या 36 स्पेशल टी पर गेटमैन की लापरवाही से गैस सिलेंडर से लदी पिकअप वैन पर फाटक गिर गया, जिससे फाटक टूटकर टेढ़ा हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस दुर्घटना के कारण रेलवे फाटक के दोनों ओर सिमुलतला-चकाई मुख्य सड़क मार्ग पर दर्जनों वाहन लंबी कतार में फंसे रहे। घटना के तुरंत बाद फाटक बंद होने से सड़क यातायात बाधित हो गया।
वहीं, हालात को काबू में लाने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्लाइडिंग गेट को चालू किया, जिससे ट्रेन परिचालन सामान्य रखा जा सका। घटना की सूचना पाकर सिमुलतला रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के शंकर दास अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक को हिरासत में लिया। हालांकि, इस दौरान वाहन मालिक मिट्ठू सिंह, जो सिमुलतला बाजार का निवासी है, मौके का फायदा उठाकर अपने एक साथी की मदद से वाहन को भगा ले गया।
चालक की पहचान कैलाश यादव (निवासी: सिमुलतला गांव) के रूप में हुई है। आरपीएफ द्वारा पूछताछ के बाद चालक को देर शाम तक बैरक में रखा गया, लेकिन बाद में उसे भी रिहा कर दिया गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गेटमैन की गंभीर लापरवाही से यह घटना हुई है। बिना ट्रैफिक को रोके फाटक गिरा देना रेलवे सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। लोगों ने मांग की है कि गेटमैन पर कार्रवाई हो और रेल प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
अब तक रेलवे प्रशासन द्वारा इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार घटना में कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई, लेकिन यह घटना रेलवे और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़ा करती है।