मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2025 03:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार के शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के द्वारा जिला में बड़ी कार्रवाई किया गया है. एसपी ने जिला के सभी 12 थाना अध्यक्ष को स्पस्टीकरण भेजकर जबाब मांगा है. एसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
एसपी ने बताया कि 10 दिसंबर को जिला के सभी थाना अध्यक्ष के साथ क्राइम मीटिंग किया गया था. क्राइम के दौरान लम्बित मामलो को पांच दिन के अंदर निपटारा करने का निर्देश दिया गया था. आज जब इसकी समीक्षा किया गया तो रिपोर्ट का जबाब सही नही मिला है.
जिससे एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला के सभी 12 थाना अध्यक्ष को स्पस्टीकरण भेजकर 24 घण्टा के अंदर मुकमल जबाब मांगा है. बताया कि मुकमल जबाब नही मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा. बताया कि कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा.
जिला में आम जनता को सही समय पर इंसाफ मिले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सभी थाना अध्यक्ष से 24 घण्टा के अंदर जबाब मांगा है.
शिवहर, समीर कुमार झा