मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Jan-2025 10:47 PM
By First Bihar
Bihar Weather News: बिहार में ठंड ने एक बार फिर से अपने प्रचंड रूप में दस्तक दी है। बुधवार को दिनभर सर्द हवाओं का कहर जारी रहा। ठंड इतनी ज्यादा थी कि लोगों का जनजीवन ठहर-सा गया। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ठंड और तापमान का हाल
अधिकतम तापमान 15.5°C वहीं न्यूनतम तापमान 10.9°C रहा। पछुआ हवाएं 5.2 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हुई।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले 1-2 दिनों में ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। उत्तर बिहार में आसमान साफ रहने और देर सुबह तक मध्यम से घने कोहरे के छाने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18-22°C वहीं न्यूनतम तापमान 12-15°C रह सकता है। पछुआ हवाओं की रफ्तार 5 से 10 किमी/घंटा तक रहने की उम्मीद है।
पाले से फसलों को नुकसान
कड़ाके की ठंड के साथ पाले की वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरसों, मटर, आलू, टमाटर, पत्तेदार सब्जियों, गन्ना, पपीता, नींबू और आम जैसी फसलों को पाले से भारी नुकसान होने की संभावना है।
ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में कमी देखी गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस सर्द मौसम ने आम जनता के साथ-साथ किसानों के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सरकार और संबंधित विभागों को चाहिए कि मौसम से जुड़े अलर्ट को ध्यान में रखते हुए फसलों को बचाने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएं।