ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे असुदुद्दीन ओवैसी, 24 से 27 सितंबर...

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे असुदुद्दीन ओवैसी, 24 से 27 सितंबर तक निकलेंगे सीमांचल न्याय यात्रा पर

किशनगंज से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में 24 से 27 सितंबर तक सीमांचल न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं पर आवाज उठाना है।

23-Sep-2025 05:14 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: किशनगंज जिले में सीमांचल के विकास, न्याय और अधिकारों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में 24 सितंबर से सीमांचल न्याय यात्रा शुरू हो रही है। चार दिवसीय यह यात्रा 27 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कई हिस्सों का दौरा किया जाएगा। ओवैसी की चार दिवसीय यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। 


सीमांचल न्याय यात्रा का उद्धेश्य सीमांचल क्षेत्र में फैली समस्याओं जैसे बेरोजगारी, बाढ़, खराब बुनियादी सुविधाएं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जन जागरूकता फैलाना और सरकार तक आवाज पहुंचाना है। ओवैसी का कहना है कि यह आंदोलन सीमांचल के लोगों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि चुनाव का प्रचार शुरू हो चुका है। दो महीना पहले भी आए थे तब कहा था कि हम चुनाव पूरी तरह से हिस्सा लेंगे। सीमांचल में चार दिनों की यात्रा करेंगे। अपने उम्मीदवार को कामयाब करना हमारा फिक्र है। अख्तरुल इमान साहब अकेले विधायक होते हुए उन्होंने बेबाकी के साथ सीमांचल की लड़ाई लड़ी है। इस बार भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। 


24 सितंबर को किशनगंज के पोठिया, ठाकुरगंज, बहादुरगंज और जनता हाट जैसे इलाकों से यात्रा की शुरुआत होगी। 25 सितंबर को अररिया के विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं होंगी, जबकि 26 सितंबर को पूर्णिया में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का समापन 27 सितंबर को फिर किशनगंज लौटकर डांगरा, बलरामपुर और बरसोई जैसे इलाकों में जनसभाओं के साथ होगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। किशनगंज के एक युवा कार्यकर्ता ने कहा कि ओवैसी साहब हमारी उम्मीद हैं। सीमांचल की आवाज को अब दबाया नहीं जा सकेगा। यात्रा के हर दिन की पूरी जानकारी पोस्टरों और सोशल मीडिया के जरिए साझा की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। AIMIM की यह पहल सीमांचल में राजनीतिक जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई को नया आयाम दे रही है।