Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
18-Oct-2025 06:09 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम में NDA प्रत्याशियों के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संबोधित किया। सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। कहा की कांग्रेस ने बिहार को 40 साल लूटा तो वही आरजेडी ने 15 साल सिर्फ लूटने का काम किया।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ये दोनों पार्टियों ने तो सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया लेकिन जब एनडीए की सरकार बनी तब इस बिहार को सजाने संवारने का काम किया। ऐसे में इस सजे हुए बिहार को आगे ले जाना हमारा काम है। बिहार में इंडस्ट्री खड़ा करना हैं। बिहार में और रोजगार देना है। इसके लिए वोट देने की जरूरत है। जब एनडीए मजबूत होगा तो बिहार मजबूत होगा।
बता दें कि आज सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने नामांकन किया है। वही चेनारी से लोक जनशक्ति पार्टी के मुरारी प्रसाद गौतम ने नामांकन किया। साथ ही करगहर से जदयू के वशिष्ठ सिंह एवं नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी ने नामांकन किया है। साथ ही काराकाट से पूर्व सांसद महाबली सिंह ने नामांकन किया है। सम्राट चौधरी ने कहा की बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही है। इस सभा को उपेंद्र कुशवाहा की धर्मपत्नी तथा सासाराम की RLM प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा ने भी संबोधित किया।