ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / saran-news / नीतीश पलटू चाचा तो तेजस्वी घोलटू भतीजा हैं, आनंद मोहन बोले..अकलोल-बकलोल मुर्ख लोग...

नीतीश पलटू चाचा तो तेजस्वी घोलटू भतीजा हैं, आनंद मोहन बोले..अकलोल-बकलोल मुर्ख लोग को सत्ता सौंपना ही परिवारवाद है

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने विपक्षी पार्टी आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घोलटू भतीजा बताया। परिवारवाद को परिभाषित करते हुए आनंद मोदन ने कहा कि अकलोल-बकलोल मुर्ख लोग को सत्ता सौंपना ही परिवारवाद है।

18-Jan-2025 03:56 PM

By First Bihar

chapra: छपरा में एक विवाह भवन का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए हुए उन्होंने कहा कि यदि तेजस्वी नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहते हैं तो वो खुद घोलटू भतीजा है जो सत्ता हासिल करने के लिए बार-बार घुलटकर चले जाते हैं। 


पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आगे कहा कि कोई कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन आप बताईए आप नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहते हैं तो आप घोलटू भतीजा क्यों है? बार-बार घोटलकर सत्ता के लिए वहां चले जाते हैं। आप कहते हैं कि बिहार में टाइड मुख्यमंत्री और रिटायर अधिकारी सरकार चला रहे हैं। आप कहते हैं कि नीतीश कुमार टाइड है उनको रिटायर होना चाहिए। उनको आपके पिता जी लालू प्रसाद यादव बुला रहे हैं। 


लालू क्यों कहते हैं कि नीतीश के लिए दरवाजा खुला हुआ है। नीतीश जी तो आपके पास अर्जी देने नहीं गये हैं। महागठबंधन के शीर्ष नेता ही उनको बुला रहे हैं। अखिलेश यादव तो उत्तर प्रदेश से ही पुकार लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार समाजवादी हैं और उन्हें हमारे साथ आना चाहिए। परिवारवाद पर आनंद मोहन ने कहा कि अकलोल-बकलोल बेटों को सत्ता और राजनीतिक शक्ति के बल पर थोपना ही असली परिवारवाद है।


पूर्व सांसद आनंद मोहन ने विपक्षी पार्टी आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घोलटू भतीजा बताया। परिवारवाद को परिभाषित करते हुए आनंद मोदन ने कहा कि अकलोल-बकलोल मुर्ख लोग को सत्ता सौंपना ही परिवारवाद है।