मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Nov-2020 08:26 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: डॉक्टर की लापरवाही से महिला और नवजात की मौत हो गई. जिससे नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ किया. यह घटना मोहनपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल की है.
डॉक्टर और स्टाफ फरार
परिजनों ने जब हंगामा शुरू किया तो डॉक्टर और सभी कर्मी नर्सिंग होम से फरार हो गए.हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने एक कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गयी.
जानकारी के अनुसार गायत्री काम्प्लेक्स के निकट डॉ. शकील अंसारी के शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान ऑपरेशन के कुछ ही घंटों के भीतर महिला की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ भी की. जच्चा -बच्चा की मौत पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. मृतक महिला की पहचान ताजपुर के रजवा गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है.