एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
25-Oct-2025 10:48 PM
By First Bihar
MUNGER: सोना, हथियार और कुत्तों के शौकीन मुकेश सहनी की पार्टी के बागी नेता सकलदेव बिंद ने बिहार की राजनीति में ऐसा ट्विस्ट ला दिया है कि उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंच से वीआईपी नेता ने खुल्लमखुल्ला महागठबंधन के विरोध मोर्चा खोल दिया। जिस कारण महागठबंधन के माथे पर पसीना आ गया और NDA के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
दरअसल, तारापुर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने का गम सकलदेव बिंद को इतना खला कि उन्होंने पार्टी से “बाय-बाय VIP” कहकर सीधे “Welcome BJP” कर डाला । महागठबंधन से सिंबल ना मिलने का दर्द लेकर बिंद ने पार्टी को अलविदा कह दिया । अमित शाह के चुनावी मंच से कह दिया कि अब मैं खुद सिंबल नहीं, ‘सिग्नल’ दूंगा।
NDA को जीत का और फिर क्या था, अब बिंद समाज NDA के साथ, और बाकी सब अपने आप समझ लीजिए…””अब सवाल बड़ा है —क्या बिंद का यह बगावती अंदाज़ तारापुर में महागठबंधन के लिए “बिंदास मुसीबत” बन जाएगा या फिर राजनीति के इस खेल में ये बिंद बन जाएंगे NDA की “गोल्डन जीत” का “सोने का बिंदु ।
सकलदेव बिंद ने मंच पर से खुल कर अपने दिल की बात की और कहा कि महागठबंधन इस चुनाव में 80 से 85 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी और nda पुनः बहुमत में आ सरकार बनाएगी साथ ही बताया कि किस प्रकार उन्होंने ने vip पार्टी को सींचने का काम किया और कैसे vip पार्टी और महागठबंधन ने वादा कर उसके पीठ पे खंजर भौंकने का काम किया ।
इम्तियाज खान की रिपोर्ट