BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
22-Dec-2025 07:00 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं। चोरी छीपे शराब बेची जा रही है और शराब की होम डिलीवरी भी बिना डरे की जा रही है। सहरसा में शराब के नशे में धुत होकर एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। उस वक्त बिजली चालू थी, ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर युवक की जान बचाई। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।
मामला सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के सहुरिया पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव की है जहां एक युवक की जान ग्रामीणों की तत्परता से बचाई जा सकी और इस तरह बड़े हादसे को टाला जा सका। बताया जाता है कि युवक अजय सदा लक्ष्मीनिया निवासी नारायण सदा का पुत्र है। नशे की हालत में वह चालू बिजली पोल पर चढ़ गया। बिजली के पोल पर लगे तार में उस वक्त करंट दौड़ रहा था। जिसे देख वहां मौजूद ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।
ग्रामीणों ने युवक को बचाने की भरपूर कोशिश की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दफ्तर में फोन कर इसकी सूचना दी. जिसके बाद आनन-फानन में बिजली काटी गयी और युवक की जान बचाई जा सकी। बिजली कटते ही ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित पोल से नीचे उतारा। नशे में धुत युवक की करतूत को देख लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में युवक की ही चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। नशे के खिलाफ भी अभियान चलाने की बात दोहराई है।